
पंचकूला (एस.पी. चोपड़ा) : शक्ति रानी शर्मा ने वार्ड नंबर-3 में भाजपा के पक्ष में माहौल को और मजबूत करते हुए महिलाओं, युवाओं और स्थानीय नागरिकों के बीच पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा विकास, सुशासन और महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम आज पूरे हरियाणा में दिखाई दे रहे हैं।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वार्ड नंबर-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा को पार्षद और श्याम लाल बंसल को मेयर पद पर विजयी बनाकर पंचकूला के विकास को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी सोच और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लोगों से सीधा संवाद किया, महिलाओं की समस्याएं सुनीं और विश्वास दिलाया कि वार्ड नंबर-3 में विकास कार्यों को और तेज गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा इस चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
