
चंडीगढ़ : भारत की अग्रणी टेस्ट-प्रिपरेशन कंपनियों में से एक आकाश एजुकेशन सर्विसेज ने आकाश इन्विक्टस – इंजीनियरिंग 2.0लॉन्च करने की घोषणा की है। इसके साथ कंपनी ने अपनी इंजीनियरिंग तैयारी व्यवस्था को और मजबूत किया है। यह एक परफॉर्मेंस-ड्रिवन अकादमिक आर्किटेक्चर है, जिसे जेईई मेन , जेईई एडवांस्ड, बिटसैट और स्टेट सीईटी’स की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक व्यवस्थित और संरचित तैयारी मार्ग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।
लॉन्च के अवसर पर आकाश एजुकेशन सर्विसेज के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर , श्री चंद्रा शेखर रेड्डी गरीसा ने कहा, “आकाश इन्विक्टस – इंजीनियरिंग 2.0 को हमारे सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों ने तैयार किया है, जिनके पास वर्ष-दर-वर्ष टॉप रैंक दिलाने का दशकों का अनुभव है। उन्होंने हमारे करिकुलम को नए सिरे से तैयार किया, पुस्तकों को फिर से लिखा और टेस्टिंग मैकेनिज्म को पूरी तरह नए रूप में विकसित किया। हमने इस प्रोग्राम को पहले चुनिंदा सेंटर्स पर लागू किया था और जेईई 2026 में इसके परिणाम उल्लेखनीय रहे हैं। आज हम आकाश की देशभर की प्रत्येक शाखा के प्रत्येक विद्यार्थी तक आकाश इन्विक्टस पहुंचा रहे हैं, जिसकी शुरुआत हमारे मौजूदा विद्यार्थियों से होगी। हमें विश्वास है कि यह सिस्टम हमारे विद्यार्थियों को जेईई एडवांस्ड, जेईई मेन , बिटसैट और स्टेट इंजीनियरिंग परीक्षाओं में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद करेगा और हमें पूरा भरोसा है कि ईई 2027 और 2028 के परिणाम आकाश के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ होंगे।”
आकाश इन्विक्टस – इंजीनियरिंग 2.0 विद्यार्थियों की पूरी शैक्षणिक यात्रा को कवर करने वाले छह प्रमुख स्तंभों के माध्यम से 360-डिग्री तैयारी का अनुभव प्रदान करता है।इन्विक्टस की विशिष्टताओं में परिणाम-केंद्रित शैक्षणिक दृष्टिकोण शामिल है, जिसमें प्रत्येक कक्षा, अभ्यास सत्र और दोहराव चक्र को प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन के स्पष्ट लक्ष्य के साथ तैयार किया गया है; रैंक-सिद्ध शिक्षक दल, जिसमें जेईईऔर अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने का व्यापक अनुभव रखने वाली अकादमिक टीम शामिल है; वैज्ञानिक रूप से तैयार एवं शोध-आधारित अध्ययन सामग्री, जिसे सीखने की प्रक्रिया के विज्ञान और परीक्षा पैटर्न पर गहन शोध के आधार पर अकादमिक टीम ने नए सिरे से तैयार किया है; बुद्धिमान परीक्षण एवं गहन विश्लेषण, जिसके तहत परीक्षाओं की आवृत्ति, गहराई और कठिनाई के स्तर को नए सिरे से तैयार किया गया है और प्रत्येक परीक्षा विद्यार्थियों को उनकी क्षमताओं, सीखने की कमियों तथा सुधार की आवश्यकता वाले क्षेत्रों की स्पष्ट जानकारी देती है; पारदर्शी प्रगति मानचित्र, जो विद्यार्थियों और अभिभावकों को उनकी प्रगति पर नजर रखने और उनके शैक्षणिक लक्ष्यों तक पहुंचने के मार्ग को समझने में मदद करता है; तथा कक्षा से परे मार्गदर्शन एवं समग्र शैक्षणिक व्यवस्था, जिसमें जोसा काउंसलिंग मार्गदर्शन, शंकाओं के समाधान में सहायता और व्यक्तिगत शैक्षणिक मार्गदर्शन शामिल है, ताकि विद्यार्थी अपनी तैयारी के दौरान लगातार सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
राष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च के तहत आकाश इन्विक्टस चार विशेष बैच — ऐस , अचीवर , एक्सेलरेटर और एपेक्स — भी शुरू कर रहा है। प्रत्येक बैच को समान रूप से मजबूत तैयारी मार्ग के रूप में डिजाइन किया गया है, जो विद्यार्थियों की अलग-अलग सीखने की शैलियों और उनकी आकांक्षाओं के अनुरूप है। इन सभी का साझा उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यवस्थित और तनाव मुक्त तरीके से उनकी अधिकतम क्षमता हासिल करने में मदद करना है।
इस प्रोग्राम का रोलआउट देशभर की सभी आकाश शाखाओं में तत्काल प्रभाव से शुरू हो रहा है। मौजूदा आकाश विद्यार्थियों को सबसे पहले इन्विक्टस सिस्टम में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद नए विद्यार्थियों को भी इस व्यवस्था में लाया जाएगा। कार्यक्रम को विस्तार से समझाने के लिए शाखाओं द्वारा विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
