
पंचकूला (एस.पी. चोपड़ा) : वार्ड नंबर-3 में भारतीय जनता पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। डोर-टू-डोर जनसंपर्क के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाजारों व रिहायशी क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया, जहां उन्हें व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे वार्ड नंबर-3 से भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा को पार्षद और श्याम लाल बंसल को मेयर पद पर विजयी बनाएं, ताकि पंचकूला में विकास कार्यों को और गति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा निरंतर प्रगति कर रहा है।
भाजपा पार्षद प्रत्याशी सुरेश कुमार वर्मा ने कहा कि वे वार्ड के प्रत्येक क्षेत्र में जाकर लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वार्ड के सभी विकास कार्य ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएंगे। हम मेनिफेस्टो में दिए गए सभी वादे पुरे करेंगे I
आज मेयर उम्मीदवार शयामलाल बंसल के बेटे कमल ने भी मार्किट में वोट मांगने की अपील की।
