
मोहाली : शी लीड्स द्वारा आज एक महिला वर्कशॉप का आयोजन कर समाज में सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया. इस मौके प्रदेश भर से महिलाओं को बुलाकर समाज की जरूरतमंद महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरित किया गया.
इस अवसर पर चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद श्री मनीष तिवारी प्रमुख तौर पर पहुंचे और उन्होंने देश व प्रदेश के विकास में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आज महिला शक्ति ने अपनी सूक्ष्म सोच का पुख्ता प्रमाण हर क्षेत्र में दिया है. आज पंचायत सदस्य से लेकर अंतरिक्ष तक महिलाओं ने महिला शक्ति का गौरव बढ़ाया है.
इस मौके अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख नेत्री परमिंदर कौर मोहाली ने बताया कि सभी राजनीतिक दलों की प्रमुख महिला नेताओं को बुलाकर उनके विचार सुनते हुए उन्हें प्रदेश भर में महिलाओं के जीवन को और बेहतर बनाने के लिए उन्हें स्व रोजगार के अवसर मुहैया करवाने हेतु विचार विमर्श किया गया.

