
डेराबस्सी (एस.पी. चोपड़ा) : एन. एन. मोहन डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डेराबस्सी में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला लगाई गई।
यह कार्यशाला भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की संस्था सी.सी.आर.टी. द्वारा स्कूल प्रिंसिपल प्रीतम दास शर्मा के सहयोग से लगाई गई। इसमें स्कूल के करीब 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यशाला के शुभारंभ के मौके पर सांस्कृतिक मंत्रालय के माननीय सचिव साहिब का वीडियो संदेश स्क्रीन पर विद्यार्थियों को सुनाया गया। इस मौके पर पेंटिंग, क्विज़, भाषण और लेख प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
सेमिनार के दौरान रिसोर्स पर्सन हरविंदर कौर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, शिक्षाओं, दर्शन और शहादत के बारे में ज्ञानवर्धक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने मानवता की भलाई और मानवीय आज़ादी के लिए अपनी शहादत दी।
प्रिंसिपल प्रीतम दास शर्मा ने सी.सी.आर.टी. द्वारा स्कूल में गुरु जी की शहादत को समर्पित कार्यशाला करवाने के लिए धन्यवाद किया और विद्यार्थियों से गुरु जी की शहादत से प्रेरणा लेने की अपील की। गुरु जी के जीवन और शहादत को दर्शाती प्रदर्शनी को विद्यार्थियों ने बड़ी दिलचस्पी से देखा।
प्रतियोगिताओं के परिणाम :
क्विज़ प्रतियोगिता : प्रथम स्थान – गुंजन, द्वितीय स्थान – बलजिंदर सिंह, तृतीय स्थान – विनोद
लेख प्रतियोगिता : प्रथम स्थान – माही, द्वितीय स्थान – राज श्री, तृतीय स्थान – कार्तिक
भाषण प्रतियोगिता : प्रथम स्थान – सिमरन, द्वितीय स्थान – सना, तृतीय स्थान – डिंपी
पोस्टर मेकिंग : प्रथम स्थान – शिवानी, द्वितीय स्थान – प्रभनूर, तृतीय स्थान – साक्षी
मुख्य वक्ता हरविंदर कौर को प्रिंसिपल प्रीतम दास शर्मा जी द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया, जबकि अव्वल आए विद्यार्थियों को इनाम और ट्रॉफियां देकर सम्मानित किया गया।
मंच का संचालन और क्विज़ प्रतियोगिता संस्था के अध्यापक समिता आहूजा जी और साधना शर्मा जी ने बखूबी करवाए। कार्यशाला को सफल बनाने के लिए अध्यापिकाओं रमा बंसल, गगन शर्मा, प्रीति, ऊषा, भावना, अंकिता, शिवानी और महेश व उदय जी का खास सहयोग रहा।
