
एस.पी. चोपड़ा : आज खरड़ शिवालिक सिटी में फूड लवर्स के लिए नया ठिकाना खुल गया। “होटल जी8 और चस्का फाइन डाईन फैमली रेस्टोरेंट का ग्रैंड ओपनिंग आज धूमधाम से हुई. उद्घाटन सुखमनी साहिब पाठ के साथ किया गया।
कैसे शुरू हुआ : पारंपरिक सिख रीति के मुताबिक सुखमनी साहिब पाठ से रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया गया। अरदास के बाद रिबन काटकर होटल को लोगों के लिए खोल दिया गया।
क्या खास है : होटल जी8 में…कॉन्सेप्ट: “होटल + फाइन डाइन + फैमिली रेस्टोरेंट” – एक ही छत के नीचे स्टे, फैमिली डिनर और पार्टी की सुविधा।
लोकेशन : खरड़ लांडरा रोड पर प्राइम लोकेशन। विशाल मेगा मार्ट के सामने और गोपाल स्वीट्स के बिल्कुल नजदीक, तो पहुंचना आसान।
टार्गेट : फैमिली कस्टमर्स को ध्यान में रखकर इंटीरियर और मेन्यू डिजाइन किया गया है।
होटल के ओनर प्रणपाल खोसला ने बताया कि खरड़ अब मोहाली-चंडीगढ़ का एक्सटेंशन बन चुका है। शिवालिक सिटी, गुरुकुल, एयरपोर्ट रोड पर एक के बाद एक नए रेस्टोरेंट खुल रहे हैं। होटल जी8 का खुलना इस बात का सबूत है कि यहां लोगों की पर्चेजिंग पावर और लाइफस्टाइल दोनों बढ़ रहे हैं।
लोकल लोगों को अब फैमिली के साथ बैठकर फाइन डाइन करने के लिए चंडीगढ़/मोहाली नहीं जाना पड़ेगा। खरड़ में ही होटल लेवल का एक्सपीरियंस मिल जाएगा।

