
डेराबस्सी (एस.पी. चोपड़ा) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल सिंह आर्य ने कहा है कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पुडुचेरी में पार्टी को मिली सफलताओं के बाद अब भाजपा का अगला बड़ा लक्ष्य पंजाब विधानसभा चुनाव हैं। वह यहां भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया। आर्य ने दावा किया कि पंजाब में भाजपा का आधार लगातार मजबूत हो रहा है क्योंकि भगवंत मान सरकार के चार वर्षों के दौरान राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हुई है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में “कानून का नहीं, बल्कि गुंडों का राज” चल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में हर कार्यकर्ता की भूमिका अहम है और भाजपा चुनावों के लिए रणनीतिक तौर पर तैयारी कर रही है।
इस मौके पर पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुच्चा राम लद्धड़ ने कहा कि यदि भाजपा पश्चिम बंगाल में सरकार बनाने की स्थिति में आ सकती है तो पंजाब में भी पार्टी एक मजबूत विकल्प बन सकती है। उन्होंने कहा कि बंगाल की
बैठक में प्रदेश सचिव संजीव खन्ना, एसएमएस संधू, गुरदर्शन सिंह सैनी, एससी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र गिल, पूर्व नगर काउंसिल प्रधान रणजीत सिंह रेड्डी, जिला एससी मोर्चा अध्यक्ष राधेश्याम, जिला महासचिव राशि अय्यर, वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर अंजू, मंडल प्रधान पवन कुमार तथा एससी मोर्चा सचिव रेनू बाला समेत अन्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
