
जीरकपुर (एस.पी.चोपड़ा) : दीपावली के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं हलका इंचार्ज संजीव खन्ना ने जरूरतमंद परिवारों के घरों तक त्योहार की खुशियां पहुंचाने के लिए अनूठी मुहिम शुरू की है। इसके तहत डेराबस्सी हलके के बीपीएल परिवारों को दीपावली के उपहार वितरित किए गए। साथ ही अधिक से अधिक घरों तक मिठाई और पटाखों से भरे डिब्बे पहुंचाने का अभियान शुरू किया गया है।संजीव खन्ना ने इसे अपनी तरह की विशेष पहल बताते हुए कहा कि उनका उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी परिवार दीपावली की खुशियों से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि त्योहार की असली खुशी जरूरतमंद लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने में है। यह मेरा हलका नहीं, मेरा परिवार : खन्नासंजीव खन्ना ने कहा, ‘डेराबस्सी हलका मेरे लिए केवल राजनीतिक क्षेत्र नहीं, बल्कि मेरा परिवार है। मैं चाहता हूं कि दीपावली पर हर घर में दीप जलें, मिठाई पहुंचे और बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठें।’उन्होंने कहा कि राजनीति से बढ़कर इंसानियत और समाज सेवा है। जरूरतमंद परिवारों के साथ खुशियां बांटने से उन्हें आत्मिक सुकून मिलता है। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का संकल्प दोहराया।
