
चंडीगढ़ (एस.पी. चोपड़ा) : समाजसेवा और कर्मचारी कल्याण की अपनी अनूठी पहल को आगे बढ़ाते हुए एमके भाटिया इस वर्ष दिवाली पर कार बांटने के कार्यक्रम में एक नया प्रयोग करने जा रहे हैं। इस बार एमके भाटिया ग्रुप की कंपनियों में कार्यरत कर्मचारियों में से एक कर्मचारी को लकी ड्रॉ के जरिए मुफ्त कार दी जाएगी। इसके लिए ग्रुप की कंपनियों में कम से कम 18 महीने से कार्यरत सभी पात्र कर्मचारियों की पर्चियां लकी ड्रॉ में शामिल की जाएंगी।
इस पहल की खास बात यह है कि इसमें गार्ड से लेकर उच्च पदों पर कार्यरत कर्मचारियों तक, सभी वर्गों को समान रूप से शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य यह संदेश देना है कि एमके भाटिया से जुड़ने का मतलब केवल नौकरी करना नहीं, बल्कि एक परिवार का सदस्य बनना है। इस परिवार में किसी भी कर्मचारी को सम्मान, अपनापन और प्रोत्साहन के अवसरों से वंचित नहीं रहना चाहिए।
गार्ड से लेकर हर कर्मचारी को मिलेगा मौका
एमके भाटिया की इस पहल में कर्मचारियों के पद या वर्ग के बजाय ग्रुप के साथ उनके जुड़ाव को महत्व दिया जाएगा। निर्धारित 18 महीने की सेवा पूरी कर चुके सभी पात्र कर्मचारियों की पर्चियां लकी ड्रॉ में डाली जाएंगी, जिससे हर वर्ग के कर्मचारी को कार जीतने का अवसर मिल सके।
हालांकि, इस नए प्रयोग के साथ दिवाली पर कर्मचारियों को कारें भेंट करने की पुरानी परंपरा भी जारी रहेगी। पहले की तरह अन्य पात्र कर्मचारियों को भी कारें दी जाएंगी। इस प्रकार इस वर्ष का आयोजन कर्मचारी कल्याण, पारिवारिक भावना और आपसी विश्वास को और मजबूत करने की दिशा में एक विशेष पहल होगा।
एमके भाटिया की इस पहल का मूल संदेश यही है कि संस्थान की सफलता में हर कर्मचारी का योगदान महत्वपूर्ण है और दिवाली की खुशियों में सभी की भागीदारी होनी चाहिए।

