
चंडीगढ़ (एस.पी. चोपड़ा) : दिव्य रामायण युवा कला मंच की ओर से सेक्टर-49बी स्थित सब्जी मंडी मैदान में पांचवें रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 70 फुट ऊंचे रावण तथा 65-65 फुट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। ग्रीन पटाखों और आतिशबाजी ने समारोह के आकर्षण को और बढ़ा दिया।
महोत्सव के तहत शाम 4:30 बजे सेक्टर-50 स्थित प्रोग्रेसिव सोसायटी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो साइकिल चौक से होते हुए दशहरा मैदान पहुंची। इसके बाद शाम 6 बजे रावण दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक दशहरे का उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
दिव्य रामायण युवा कला मंच के प्रधान चिराग अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में संजय टंडन और मित्तल सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। इसके अलावा अरुण सूद, आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार, एचसीएस अधिकारी प्रद्युम्न सिंह, आईपीएस अधिकारी अनुराग दारू, पीसीएस अधिकारी रजनीश अरोड़ा तथा आईएएस अधिकारी साक्षी साहनी और नवजोत खोसा सहित राजनीतिक, प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियां भी समारोह में शामिल हुईं।
महोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों और सत्य की विजय का संदेश दिया गया। आयोजन में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर दशहरा पर्व मनाया।

