
जीरकपुर (एस.पी. चोपड़ा) : आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद गुरप्रीत सिंह विर्क जीरकपुर नगर परिषद (MC) के प्रधान चुने गए हैं। उन्होंने हाल ही में आधिकारिक रूप से अपना पदभार ग्रहण किया है और शहर में स्वच्छता, जल निकासी और यातायात व्यवस्था जैसे बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) के पार्षद गुरप्रीत सिंह विर्क ज़ीरकपुर नगर परिषद (MC) के प्रधान पद पर बैठने से पहले उन्होंने सुखमणि साहब पाठ करवाया.
डेरा बस्सी से विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की उपस्थिति में उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर का नियोजित विकास और बुनियादी ढांचे में सुधार करना है.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह विर्क ने आधिकारिक तौर पर पदभार ग्रहण कर लिया है और शहर के मास्टर प्लान, अतिक्रमण, एवं पुराने प्रोजेक्टों की समीक्षा शुरू कर दी है。उनके साथ गुरविंदर सिंह रंगी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और जशनप्रीत कौर (उपाध्यक्ष) ने भी कार्यभार संभाला.
इस अवसर पर डेराबस्सी लालड्डरू और जीरकपुर के वार्ड एमसी और इंचार्ज ने हिस्सा लिया साथ ही ब्लॉक प्रधान मौजूद थे। इसी मौके पर अवतार सिंह सैनी, मुकेश, सुनील गुर्जर, जसविंदर एमजी और राजू ने मिलकर उनको बधाई दी.

