
चंडीगढ़ : भारत में प्रीमियम कारों के मुख्य निर्माता, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (एचसीआईएल) ने आज भारत में 2030 तक की अपनी विकास योजनाओं के बारे में बताया। होंडा के लिए भारत दुनिया के सबसे बड़े तीन प्राथमिक बाजारों में से एक है। कंपनी के भविष्य के विकास में भारत एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
होंडा अपनी दीर्घकालिक विकास योजना के अंतर्गत वाहनों की एक मजबूत पाईपलाईन लेकर आई है। ये ज्यादा कॉस्ट-एफिशियंट वाहन इस बाजार में कंपनी की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत करेंगे। कंपनी के पोर्टफोलियो में ग्लोबल एसयूवी के साथ भारत पर केंद्रित वाहन भी शामिल होंगे। कंपनी ने यह घोषणा भी की कि 2028 से कंपनी सब-4-मीटर एसयूवी और मिड-साईज एसयूवी सेगमेंट में नए वाहन पेश करेगी। ये वाहन ग्राहकों की विकसित होती हुई पसंद और बाजार में बढ़ते अवसरों के अनुरूप होंगे।
कंपनी 2026-27 की दूसरी छमाही में होंडा कार्स इंडिया का पहला बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन (BEV) पेश करने वाली है। इस मॉडल की रोड टेस्टिंग भारत में शुरू हो चुकी है। यह होंडा के इलेक्ट्रिफिकेशन के सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होगी।
कंपनी ने नई लॉन्च की गई होंडा सिटी का प्रदर्शन भी किया। यह एक नए स्पोर्टी डिजाईन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक सुरक्षा टेक्नोलॉजी और पेट्रोल एवं मजबूत हाईब्रिड पॉवरट्रेन विकल्पों के साथ आ रही है। इसके अलावा, होंडा ने ऑल-न्यू होंडा ZR-V की डिटेल्स भी साझा कीं, जो कंपनी द्वारा पेश की गई नई ग्लोबल प्रीमियम हाईब्रिड एसयूवी है।
कंपनी ने बताया कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे प्रमुख बाजार कंपनी की सेल में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
कुणाल बहल, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग एवं सेल्स, होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत में होंडा का एक महत्वपूर्ण दौर शुरू हो रहा है। यहाँ के लिए हमारे पास एक लंबा विज़न और मजबूत वाहन पोर्टफोलियो है। भारत होंडा के लिए दुनिया के सर्वोच्च तीन प्राथमिक बाजारों में से एक है, जो हमारी भविष्य की ग्रोथ स्ट्रेट्जी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस साल हम यहाँ पर छः नए वाहन पेश करने वाले हैं। साथ ही, भारत में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ जैसे राज्य हमारे विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। यहाँ पर हमारे वाहनों के लिए एक मजबूत ग्राहक आधार और प्रीमियम मोबिलिटी समाधानों की बढ़ती मांग दर्ज हो रही है। ये क्षेत्र हमारे सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक हैं। यहाँ पर हमारे निष्ठावान ग्राहक हैं, जो हमारे सेल्स वॉल्यूम में एक बड़ा योगदान देते हैं।
होंडा सिटी, होंडा एलिवेट और होंडा एमेज जैसे मॉडलों को इस क्षेत्र के ग्राहकों से लगातार शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। हमें विश्वास है कि नई होंडा सिटी इस क्षेत्र में हमारी स्थिति को मजबूत करेगी और होंडा परिवार में कई नए ग्राहकों को शामिल करेगी।’’
नई होंडा सिटी – ऑल न्यू वाईब
नई होंडा सिटी अपनी प्रतिष्ठित विरासत और नए स्पोर्टी डिजाईन के साथ आ रही है। इसमें और अधिक प्रीमियम फीचर, आधुनिक सुरक्षा टेक्नोलॉजी और होंडा की सिग्नेचर ड्राईविंग डायनामिक्स दी गई है। यह ‘शार्पेन’ के कॉन्सेप्ट पर निर्मित मॉडल है, जो स्पोर्टी स्टाईलिंग के साथ आधुनिक सॉफिस्टिकेशन पेश करता है, जिससे ओनरशिप का अनुभव और ड्राईविंग का आनंद काफी बढ़ जाता है।
इसके मुख्य आकर्षणों में रिडिजाईंड फ्रंट और रियर एक्सटीरियर शामिल हैं, जिसमें सिग्नेचर ब्लेड आई एल.ई.डी लाईटिंग, कनेक्टेड फ्रंट लाईट बार, स्पोर्टी अलॉय व्हील और एक नया क्रिस्टल ब्लैक पर्ल कलर विकल्प दिया गया है। इस सेडान में ड्युअल-टोन इंटीरियर, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10.1 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, एंबियंट लाईटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, 360-डिग्री कैमरा और यूएसबी-सी चार्जिंग पोर्ट मिलते हैं।
नई होंडा सिटी में होंडा सेंसिंग एडैस दिया गया है, जिसमें कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम (सीएमबीएस), एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट सिस्टम (एलकेएएस), रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन और ऑटो हाई बीम जैसे फीचर्स हैं।

