
अबोहर : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डंगरखेड़ा निवासी विनोद किरोड़ीवाल और उनकी पुत्री रिया किरोड़ीवाल ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल डंगरखेड़ा के परिसर में 21 छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का पौधारोपण किया। इस पहल के माध्यम से हरित वातावरण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर चर्चा भी की गई। इस पौधारोपण अभियान में विनोद किरोड़ीवाल, बेटी रिया किरोड़ीवाल और भतीजा पवन किरोड़ीवाल के साथ स्कूल स्टाफ की ओर से राजिंदर कुमार, रोशन सिंह, सुखविंदर सिंह, विनोद कुमार (कैंपस मैनेजर), सतपाल (सिक्योरिटी इंचार्ज) और सेवादार दलीप कुमार भी उपस्थित रहे।
विनोद किरोड़ीवाल ने बताया कि, “पर्यावरण की रक्षा केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की आजीवन जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष कुछ वृक्षारोपण करे और उनकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ और हरित पर्यावरण प्राप्त कर सकेंगी।” सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल के प्रिन्सिपल धर्मपाल जालप ने विनोद किरोड़ीवाल और उनके परिवार का धन्यवाद करते हुए उनके इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

