
चंडीगढ़ (एस.पी. चोपड़ा) : दिवाली पर एमके भाटिया ग्रुप के कर्मचारियों के लिए आयोजित खास लकी ड्रॉ में पंचकूला की सविता की किस्मत चमक गई। दिवाली धमाका ड्रॉ के जरिए सविता के नाम फ्री ऑल्टो K10 कार निकली। कार जीतने की घोषणा होते ही कर्मचारियों में उत्साह और खुशी का माहौल बन गया।
एमके भाटिया ग्रुप की इस पहल ने कर्मचारियों के लिए दिवाली की खुशियों को दोगुना कर दिया। खास बात यह रही कि इस ड्रॉ में 35 पात्र कर्मचारियों को शामिल होने का मौका दिया गया, जिससे हर कर्मचारी को अपनी किस्मत आजमाने का अवसर मिला। सविता के लिए यह दिवाली हमेशा यादगार रहेगी, क्योंकि उन्हें त्योहार पर ऐसा तोहफा मिला, जिसकी खुशी लंबे समय तक बनी रहेगी।
गौरतलब है कि गत दिवस हर वर्ष की तरह चार किया कारें दिवाली गिफ्ट के तौर पर दी गईं थीं।

