
चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार को टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज हुआ। टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी, फर्नीचर, लाइट एंड साउंड तथा इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े इस तीन दिवसीय एक्सपो के पहले ही दिन बड़ी संख्या में विजिटर्स, कारोबारी, प्रदर्शक और उद्योग से जुड़े प्रोफेशनल्स पहुंचे।
शोमैन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड (एग्जीबिशन डिवीजन) द्वारा आयोजित इस एक्सपो में 60 से अधिक प्रदर्शक अपने उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं। 8,000 से अधिक वर्ग मीटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में 2,600 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार, तीन दिनों के दौरान 10,000 से अधिक विजिटर्स के पहुंचने की उम्मीद है। एक्सपो में आधुनिक टेंट स्ट्रक्चर, वेडिंग एवं इवेंट डेकोरेशन, कैटरिंग उपकरण, हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस, कारपेट, फर्नीचर, लाइटिंग, साउंड सिस्टम, स्टेज एवं इवेंट सॉल्यूशंस सहित कई तरह के उत्पाद और तकनीकें प्रदर्शित की जा रही हैं। विजिटर्स के लिए प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है।
पहले ही दिन मिली शानदार प्रतिक्रियाशोमैन एसोसिएट्स के फाउंडर सतीश शर्मा और डायरेक्टर ध्रुवनेश शर्मा ने एक्सपो को मिल रही शानदार प्रतिक्रिया पर खुशी जताते हुए कहा कि टेंट डेकोर इंडिया उनके लिए बेहद खास एक्सपो है। यह उत्तर भारत में कंपनी द्वारा आयोजित अपनी तरह का पहला प्रमुख टेंट एवं डेकोर एक्सपो है और पहले ही दिन जिस तरह से विजिटर्स एवं उद्योग जगत से जुड़े लोगों ने इसमें भाग लिया, उससे आयोजक बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर वे सभी विजिटर्स, प्रदर्शकों, उद्योग संगठनों, बिजनेस पार्टनर्स और मीडिया का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने टेंट डेकोर इंडिया 2026 को सफल बनाने में सहयोग दिया।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की रणनीतिक स्थिति को देखते हुए यह एक्सपो पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, चंडीगढ़ और पूरे उत्तर भारत के टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी और इवेंट उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण बिजनेस एवं नेटवर्क है।
टेंट डेकोर इंडिया 2026 5 से 7 सितंबर तक सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में जारी रहेगा। प्रदर्शनी का समय सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक है और विजिटर्स के लिए प्रवेश नि:शुल्क है।

