
जीरकपुर (एस.पी.चोपड़ा) : इमो डांस फिटनेस स्टूडियो और आयरन एंबेसी फिटनेस जिम के संयुक्त तत्वावधान में ‘एक्वा जुंबा एंड एक्वा भांगड़ा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य व्यस्त दिनचर्या के बीच लोगों को शारीरिक रूप से सक्रिय रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
आयोजक एवं इमो डांस फिटनेस स्टूडियो के संस्थापक इमोन थापा ने कहा कि वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में लोग अपनी सेहत के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में जुंबा और भांगड़ा जैसी गतिविधियां कम समय में शरीर को सक्रिय रखने के साथ फिटनेस को मनोरंजक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, “फिटनेस केवल जिम तक सीमित नहीं है। संगीत और नृत्य आधारित गतिविधियों के माध्यम से भी लोग खुद को स्वस्थ और सक्रिय रख सकते हैं। ‘ऑरा जुंबा एंड ऑरा भांगड़ा’ का उद्देश्य लोगों को इसी माध्यम से फिटनेस के प्रति जागरूक करना है।”
आयरन एंबेसी फिटनेस जिम के पार्टनर एवं सह-आयोजक बलजिंदर सिंह ने बताया कि, “नियमित जिम अभ्यास के साथ जुंबा और भांगड़ा को दिनचर्या में शामिल करने से शारीरिक सक्रियता बढ़ती है और फिटनेस को आनंददायक तरीके से अपनाने का अवसर मिलता है। हमारा प्रयास है कि लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय स्वास्थ्य के लिए जरूर निकालें।”
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक जुंबा और भांगड़ा में हिस्सा लिया। संगीत की धुनों पर विभिन्न फिटनेस गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने शारीरिक सक्रियता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

