
चंडीगढ़ : रियलमी ने वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी ग्लोबल कंज्यूमर के सहयोग से भारत में रियलमी 16 प्रो हैरी पॉटर एडिशन लॉन्च किया है। 56,699 रुपये कीमत वाला यह विशेष संस्करण हॉगवर्ट्स से प्रेरित डिजाइन, 200 मेगापिक्सल ल्यूमाकलर कैमरा और दुनिया की पहली क्वाड्रा लाइट-सेंसिंग कलर-चेंजिंग तकनीक से लैस है।
लॉन्च के मौके पर रियलमी के ने कहा कि इस संस्करण को स्मार्टफोन से आगे बढ़कर प्रशंसकों को विजार्डिंग वर्ल्ड का अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके लिए हैरी पॉटर थीम वाली विशेष बस दिल्ली, चंडीगढ़, जालंधर, जयपुर और नोएडा के चुनिंदा कैंपस और प्रमुख स्थानों का दौरा करेगी। यह अभियान 21 सितंबर को दिल्ली के द्वारका स्थित आईपीयू कैंपस से शुरू हुआ। चंडीगढ़ में यह बस 4 से 8 अक्टूबर, जालंधर में 9 अक्टूबर, जयपुर में 12 से 14 अक्टूबर और नोएडा में 16 से 23 अक्टूबर तक रहेगी।
चंडीगढ़ के एलांते मॉल में हैरी पॉटर एक्स रियलमी का खास बस अनुभव आयोजित किया गया। इस दौरान रियलमी 16 प्रो हैरी पॉटर एडिशन और रियलमी बड्स टी500 प्रो हैरी पॉटर एडिशन को खास हैरी पॉटर थीम के साथ पेश किया गया। वहां पहुंचे लोगों ने इन विशेष संस्करण उपकरणों को करीब से देखा और उनके आकर्षक डिजाइन व खास खूबियों के बारे में जानकारी हासिल की। कार्यक्रम में हैरी पॉटर और रियलमी की जादुई दुनिया के अनोखे मेल का अनुभव भी कराया गया।
फोन में विजार्ड्स चेस से प्रेरित ब्राउन आर्गिल लेदर टेक्सचर, हेडविग से प्रेरित कैमरा डिजाइन और मेटैलिक फ्रेम पर “वेलकम टू हॉगवर्ट्स” उकेरा गया है। रियर पैनल पर चार हाउस क्रेस्ट रोशनी पड़ने पर अलग-अलग रंगों में दिखाई देते हैं।
रियलमी के अनुसार, इसमें हॉगवर्ट्स आधारित कस्टम यूआई, थीम वाले वॉलपेपर, ऐप आइकन और एनिमेशन के साथ 200 मेगापिक्सल ल्यूमाकलर कैमरा दिया गया है।
कंपनी ने रियलमी बड्स टी500 प्रो हैरी पॉटर एडिशन भी पेश किया है, जिसमें 50डीबी अडैप्टिव नॉइज़ कैंसलेशन, 12.4 मिमी टाइटेनियम-प्लेटेड ड्राइवर्स और हाई-रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन जैसी खूबियां हैं।

