
मोहाली (रोशन लाल) : जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड की हेल्थकेयर शाखा HIIMS द्वारा मोहाली में शुद्धि आयुर्वेदिक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप देशभर में चल रही स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामुदायिक आउटरीच पहल का हिस्सा रहा, जिसमें लोगों को आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सा और एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई।
कैंप के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, लिवर एवं किडनी स्वास्थ्य, थायरॉयड, श्वसन संबंधी बीमारियों, हृदय स्वास्थ्य तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया। इसके साथ ही स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित खान-पान, दैनिक दिनचर्या और निवारक स्वास्थ्य देखभाल के महत्व पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर आचार्य मनीष ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल बीमारी का उपचार ही नहीं, बल्कि बीमारी की रोकथाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि मोहाली में आयोजित यह हेल्थ कैंप HIIMS के आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा और आधुनिक डायग्नोस्टिक्स पर आधारित एकीकृत स्वास्थ्य दृष्टिकोण को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक एवं सक्षम बनाना तथा बेहतर जीवनशैली के लिए उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।
यह हेल्थ कैंप आयुर्वेदिक एवं एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं को आम लोगों तक पहुंचाने तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा।

