
हिसार : लिवर रोगों के बढ़ते मामलों के बीच आकाश हेल्थकेयर, खालसा चूड़ामणि हॉस्पिटल और वेदा हॉस्पिटल ने हिसार में एडवांस्ड लिवर ट्रीटमेंट और लिवर ट्रांसप्लांट सेवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान ऑर्गन डोनेशन के माध्यम से लोगों की जान बचाने वाले लिवर डोनर्स को भी सम्मानित किया गया।
हिसार में आयोजित कार्यक्रम में लिवर डिजीज एवं ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. सौरभ सिंघल, सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर सेंटर फॉर लिवर जीआई डिजीज एंड ट्रांसप्लांटेशन आकाश हेल्थकेयर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अभिमन्यु नेहरा, एमडी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी, और डॉ. खुशविंदर शर्मा गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट, दोनों खालसा चूड़ामणि मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल हिसार के साथ, पिछले एक साल से आकाश हेल्थकेयर, खालसा हॉस्पिटल और वेदा हॉस्पिटल द्वारा संयुक्त रूप से संचालित जॉइंट लिवर ट्रांसप्लांट क्लिनिक की जानकारी साझा की।
आयोजकों के अनुसार, अब तक इस क्लिनिक के माध्यम से लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस, फैटी लिवर और अन्य गंभीर लिवर बीमारियों से पीड़ित 250 से अधिक मरीजों को परामर्श और उपचार सहायता मिल चुकी है। वहीं हिसार क्षेत्र से रेफर किए गए चार मरीजों के सफल लिवर ट्रांसप्लांट दिल्ली स्थित आकाश हेल्थकेयर में किए गए हैं।
आकाश हेल्थकेयर के सेंटर फॉर लिवर जीआई डिजीज एंड ट्रांसप्लांटेशन के सीनियर कंसल्टेंट और डायरेक्टर डॉ. सौरभ सिंघल ने कहा कि, “इस जॉइंट क्लिनिक के माध्यम से हिसार और आसपास के जिलों के मरीजों को समय पर स्पेशलाइज्ड लिवर ट्रीटमेंट और ट्रांसप्लांट सेवाएं मिल रही हैं। यह सहयोग जटिल लिवर मामलों की जल्द पहचान और सही समय पर विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित करने में मददगार साबित हो रहा है।”
डॉ. अभिमन्यु नेहरा, एमडी गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोलॉजी ने कहा कि, “यह क्लिनिक छोटे शहरों के मरीजों को दिल्ली की एडवांस्ड मेडिकल सुविधाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे उन्हें समय पर बेहतर इलाज मिल पा रहा है।” वहीं खालसा हॉस्पिटल के गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. खुशविंदर शर्मा ने कहा कि, “गंभीर लिवर जटिलताओं से बचने के लिए जागरूकता और समय पर जांच बेहद जरूरी है।
कार्यक्रम के दौरान दो लिवर ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता (सुभाष और संदीप यादव) उनके डोनर्स (उर्मिला पत्नी सुभाष और संतोष बहन संदीप यादव) भी मौजूद रहे। मरीजों की पत्नी और बहन, जिन्होंने लीवर डोनेट किया था, उन्हें उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही मरीजों के लिए फाइब्रोस्कैन, लिवर फंक्शन टेस्ट (एलएफटी) और डॉक्टरों द्वारा सुझाए गए चयनित ब्लड टेस्ट पर विशेष छूट की भी घोषणा की गई।
