
– एस.पी. चोपड़ा, पंचकूला : भारत के अग्रणी इंडस्ट्रियल और होम इंटीरियर सॉल्यूशंस ब्रांड एक्शन टीसा ने जीरकपुर स्थित होटल होटल मैंडरिन में एक भव्य कारपेंटर मीट का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्रभर से दर्जनों कारपेंटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन कंपनी के लिए ग्राउंड लेवल पर प्रोफेशनल्स के साथ सीधे संवाद करने और उन्हें अपने उत्पादों की जानकारी देने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।
कार्यक्रम को संजय गुप्ता (डीजीएम), श्री अरुण रैना (सीनियर एएसएम) और श्री सुनील कुमार (एएसएम) ने संबोधित किया। उन्होंने एक्शन टेसा के नवीनतम उत्पादों, गुणवत्ता मानकों और तकनीकी नवाचारों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दीं। साथ ही बताया कि कंपनी किस तरह आधुनिक ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक फर्नीचर और इंटीरियर सॉल्यूशंस प्रदान कर रही है।
इस अवसर पर संजय गुप्ता ने कहा,“कारपेंटर हमारे ब्रांड की असली ताकत हैं। उनके सुझाव और सहयोग से हमें लगातार अपने उत्पादों में सुधार और नवाचार करने की प्रेरणा मिलती है।”
अरुण रैना ने बाजार में ग्राहकों की अपेक्षाओं और टेसा उत्पादों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला, वहीं श्री सुनील कुमार ने लाइव प्रोडक्ट डेमो और इंटरैक्टिव क्विज के माध्यम से कार्यक्रम को रोचक बनाया।
इवेंट में उपस्थित डिस्ट्रीब्यूटर शिव स्टील ने कहा,“Action TESA की गुणवत्ता और नवाचार पर निरंतर फोकस हमें ग्राहकों को बेहतर समाधान देने में सक्षम बनाता है। इस तरह के आयोजन सहयोग को मजबूत करते हैं और हमें बाजार में आगे बनाए रखते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी कारपेंटर्स को उपहार भेंट किए गए और उनके सम्मान में डिनर का आयोजन किया गया। Action TESA ने ऐसे इंटरैक्टिव कार्यक्रमों के माध्यम से अपने ग्राहकों और प्रोफेशनल पार्टनर्स के साथ मजबूत संबंध बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
इस अवसर पर कंपनी के कई अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे, जिनमें एएसएम अभिषेक चौहान, धीरज सिंह, पारस कंबोज, शुभम जसवाल, खुश दयाल सहित डिस्ट्रीब्यूटर शिव स्टील शामिल रहे।

