
मोहाली : फेदरलाइट ने उत्तर भारत में अपने सबसे बड़े एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन आज जेएलपीएल, सेक्टर 82, मोहाली, पंजाब में किया है। 8,000 वर्ग फुट में फैला यह अत्याधुनिक सेंटर चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला (ट्राइसिटी) क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान करेगा। यह सेंटर कॉर्पोरेट्स, शिक्षण संस्थानों और सरकारी संगठनों के लिए आधुनिक वर्कस्पेस और लर्निंग एनवायरनमेंट के नए मानक प्रस्तुत करेगा।
यह एक्सपीरियंस सेंटर आर्किटेक्ट्स, कॉर्पोरेट लीडर्स, उद्यमियों, कैंपस प्लानर्स और प्रोक्योरमेंट टीमों को आधुनिक और अनुकूलनशील फर्नीचर समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव प्रदान करता है। यहां एर्गोनोमिक चेयर, कोलैबोरेटिव ऑफिस सिस्टम, टेक-इनेबल्ड क्लासरूम फर्नीचर, लैबोरेटरी बेंच, लाइब्रेरी सिस्टम, ऑडिटोरियम सीटिंग और सरकारी परियोजनाओं के लिए विशेष समाधान प्रदर्शित किए गए है।
सेंटर का उद्घाटन फेदरलाइट ग्रुप के निदेशक लव जे चेलारम ने किया। इस अवसर पर निदेशक राउफ शाह, गाजिया शाह तथा मैनेजर-डीलर मैनेजमेंट मनीष ग्वालिनी भी उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान श्री चेलारम ने कहा कि यह सेंटर पंजाब और ट्राइसिटी क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फेदरलाइट को छह दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है और कंपनी पूरे भारत में ऑफिस तथा एजुकेशन फर्नीचर सेगमेंट में अग्रणी रही है। 6.5 लाख वर्ग फुट से अधिक की अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के साथ कंपनी कॉरपोरेट ऑफिस, स्टार्ट-अप्स, को-वर्किंग स्पेस, कॉलेज और विश्वविद्यालयों के लिए उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराती है।

