
एस.पी. चोपड़ा, चंडीगढ़ : गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फॉर वूमेन, सेक्टर-26, चंडीगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस जारी किया। कॉलेज परिसर में आयोजित समारोह में सिख एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष गुरदेव सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस), उपाध्यक्ष डॉ. बिरेंद्र कौर, संयुक्त सचिव करनदीप सिंह चीमा तथा कॉलेज की उप-प्राचार्या डॉ. जसविंदर कौर ने प्रॉस्पेक्टस का विमोचन किया।
इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे। प्रॉस्पेक्टस में कॉलेज के विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता शर्तों, छात्रवृत्तियों तथा प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।
कॉलेज ने छात्राओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की व्यवस्था की है।इच्छुक छात्राएं कॉलेज की वेबसाइट ggscw.ac.in पर प्रॉस्पेक्टस देख सकती हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन admission.ggscw.ac.in पोर्टल के माध्यम से भी किए जा सकते हैं।
