
हिमाचल प्रदेश : किसना डायमंड & गोल्ड ज्वेलरी ने हिमाचल प्रदेश में अपने पहले एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ कुल्लू में किया। यह नया शोरूम अखाड़ा रोड, गुरुद्वारे के समीप, कुल्लू में स्थित है। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व सचिव विनोद कुमार, आईएएस (सेवानिवृत्त) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक उद्घाटन ऑफर की घोषणा की गई है। इसके तहत डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसके अलावा, लॉन्च डे पर ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5 प्रतिशत की विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा।
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया, संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक, हरी कृष्णा ग्रुप ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में किसना के पहले एक्सक्लूसिव शोरूम की शुरुआत करना हमारे लिए गर्व का विषय है। हिमाचल प्रदेश संभावनाओं से भरपूर बाजार है और हमें विश्वास है कि यहां के ग्राहकों के साथ भरोसे, उत्कृष्ट कारीगरी और बेहतरीन गुणवत्ता के आधार पर लंबे समय तक मजबूत संबंध स्थापित होंगे। यह विस्तार हमारे ‘हर घर किसना ’ के विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
