
ज़ीरकपुर : टूरिज़्म इंडस्ट्री में अग्रणी नाम वॉयज ट्रिप प्लानर ने अपनी छठी वर्षगांठ को अपने वार्षिक प्रमुख आयोजन ‘विंग्स 2026 राइजिंग टुगेदर’ के साथ भव्य रूप से मनाया। यह अवसर कंपनी की निरंतर प्रगति, नवाचार और ग्राहकों के अटूट विश्वास का एप्रतीक रहा।
एक पेशेवर रूप से संचालित ओम्नी-ट्रैवल कंपनी के रूप में वॉयज ट्रिप प्लानर एंड-टू-एंड ट्रैवल सॉल्यूशंस प्रदान करती है। इसका मुख्यालय दिल्ली में स्थित है, जबकि पंजाब के ज़ीरकपुर में इसका मजबूत ऑपरेशनल बेस है। कंपनी की अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति अमेरिका के कैलिफोर्निया, कनाडा के वैंकूवर और ऑस्ट्रेलिया के टारनाइट तक फैली हुई है।

‘विंग्स 2026’ कार्यक्रम वॉयज ट्रिप प्लानर की स्थापना से लेकर आज एक भरोसेमंद वैश्विक ट्रैवल सॉल्यूशन प्रोवाइडर बनने तक की यात्रा को दर्शाता है। इस आयोजन में कंपनी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कर्मचारियों, नेतृत्व और बिज़नेस पार्टनर्स के योगदान को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में टीम सम्मान समारोह, परफॉर्मेंस अवॉर्ड्स और कंपनी के भविष्य के विज़न पर चर्चा भी की गई।
इस अवसर पर वॉयज ट्रिप प्लानर की निदेशक प्रियंका बेदी और राहुल अरोड़ा ने कहा कि यह उपलब्धि हमारी टीम की मेहनत और हमारे ग्राहकों के निरंतर विश्वास का परिणाम है। ‘विंग्स 2026’ अब तक के हमारे सफर और इनोवेशन, ईमानदारी और उत्कृष्टता के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी की विशेष ट्रैवल प्रक्रियाओं और अंतरराष्ट्रीय बाज़ारों में विस्तार तथा टेक्नोलॉजी-ड्रिवन इनोवेशन पर भी प्रकाश डाला गया। इस समारोह का एक प्रमुख आकर्षण वॉयज ट्रिप प्लानर की प्रमुख वर्टिकल ईज़ीफेयर्स की तेज़ी से बढ़ती सफलता रही। 60 से अधिक प्रशिक्षित सेल्स, आईटी और मार्केटिंग प्रोफेशनल्स की समर्पित टीम के साथ ईज़ीफेयर्स विशेष रूप से यूएसए-इंडिया और कनाडा-इंडिया ट्रैवल रूट्स में विशेषज्ञता रखता है। मजबूत ऑपरेशनल सिस्टम, पारदर्शी मूल्य निर्धारण और व्यक्तिगत ग्राहक सेवा के कारण ईज़ीफेयर्स अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद नाम बन चुका है।
ईज़ीफेयर्स की मार्केटिंग टीम नई दिल्ली में, सेल्स एवं ऑपरेशंस टीम ज़ीरकपुर में तथा अंतरराष्ट्रीय कार्यालय कैलिफोर्निया (यूएसए), वैंकूवर (कनाडा) और टारनाइट (ऑस्ट्रेलिया) में स्थित है। विंग्स 2026 राइजिंग टुगेदर कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टीम सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रीतिश नरूला की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। भविष्य की ओर देखते हुए वॉयज ट्रिप प्लानर ने अपनी सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, वैश्विक विस्तार को गति देने और ग्राहकों की सुविधा के लिए नवीन ट्रैवल प्रोडक्ट्स लाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

