
एस.पी. चोपड़ा, पंचकुला : फिल्म “धुरंधर 2” में अभिनय करने वाली उभरती कलाकार जाह्नवी बंसल का समाजसेवी व उद्योगपति एम.के. भाटिया तथा एंटरप्रेन्योर रोबिन ने मिट्स फ़ार्मा में जोरदार स्वागत किया।
जाह्नवी ने धुरंधर की शूटिंग की यादें ताज़ा करते हुए बताया कि शुरू से ऐक्टिंग का ही सपना देखा था, सतत मेहनत और लगन से ही सफलता मिली। धुरंधर के बाद और कई आने वाली फिल्में हैं।
इसके साथ ही पत्रकारों से रूबरू होकर पंचकुला के विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर खुलकर चर्चा भी की। मिट्स फ़ार्मा पंचकुला में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक पहल और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभव साझा किए गए।
एम के भाटिया ने युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप्स और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि युवाओं को सपने देखने चाहिए और फिर फोकस कर अपने कम्युनिकेशन स्किल के ज़रिए सफलता प्राप्त करनी चाहिए ।

