
जीरकपुर (एस.पी. चोपड़ा) : वार्ड नंबर-16 में भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को स्थानीय निवासियों का भारी समर्थन और उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई। कार्यक्रम में जीरकपुर प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, संजीव खन्ना, गुरदर्शन सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने विशेष रूप से शिरकत की।
सभा के दौरान नेताओं ने क्षेत्रवासियों से संवाद स्थापित करते हुए वार्ड के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। उपस्थित नेताओं ने कहा कि भाजपा हमेशा विकास, पारदर्शिता और जनसेवा की राजनीति में विश्वास रखती है तथा वार्ड नंबर-16 के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, युवा एवं महिलाओं ने भाग लिया और भाजपा के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया। सभा के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं आवश्यकताओं पर भी चर्चा की गई, जिनके शीघ्र समाधान का आश्वासन नेताओं द्वारा दिया गया।
इस अवसर पर शिफाली जैन ने कहा कि वार्ड नंबर-16 की जनता का अपार समर्थन और स्नेह भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करती रही है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ विकास कार्य जारी रखे जाएंगे।
अंत में शिफाली जैन ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ I
